Tuesday, September 8, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया गैंग संस्कृति पर मेहनाजपुर पुलिस का...

ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया गैंग संस्कृति पर मेहनाजपुर पुलिस का शिकंजा

जनसागर टुडे 

गोपालपुर में तीन युवक गिरफ्तार, 08 युवकों को थाने लाकर दी गई समझाइश

मेहनाजपुर, आजमगढ़ / सूरज सिंह – सोशल मीडिया पर बढ़ती गैंग संस्कृति, भ्रामक एवं आक्रामक पोस्ट तथा युवाओं द्वारा समूह बनाकर आपत्तिजनक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन वज्रपात के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मेहनाजपुर अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने थाना मेहनाजपुर क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में सोशल मीडिया पर आक्रामक एवं भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों की पहचान सचिन चौहान पुत्र रामनवल चौहान (22 वर्ष), अनुज चौहान पुत्र चन्द्रबली चौहान (21 वर्ष) तथा आनन्द चौहान पुत्र रामचरन चौहान (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। इसी क्रम में ग्राम बहलोलपुर में सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आक्रामक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा उन्हें समझा-बुझाकर भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई तथा माफीनामा कराया गया।

वहीं थाना क्षेत्र में 08 युवकों द्वारा झुंड बनाकर वीडियो बनाए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस सभी युवकों को थाने लेकर आई और समझाइश की कार्रवाई की। पुलिस ने युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति अथवा आपत्तिजनक गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देने की चेतावनी दी।  आजमगढ़ पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, भ्रामक एवं आक्रामक पोस्ट तथा समूह बनाकर की जाने वाली आपत्तिजनक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img