Tuesday, September 8, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ तरवां ब्लॉक के ढाका गाँव के सौरभ सिंह ने बढ़ाया जिले...

आजमगढ़ तरवां ब्लॉक के ढाका गाँव के सौरभ सिंह ने बढ़ाया जिले का गौरव, भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ तरवां / सूरज सिंह – जिले के तरवां ब्लॉक अंतर्गत गांव ढाखा निवासी सौरभ सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर परिवार, गांव और पूरे आजमगढ़ जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
सौरभ सिंह के पिता आनंद सिंह एक एमएनसी कंपनी में इंपोर्ट ओशन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता प्रीति सिंह शिक्षिका हैं। सौरभ के दादा स्वर्गीय राम राज सिंह थे। सौरभ सिंह ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा महाराष्ट्र बोर्ड से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीएससी आईटी (B.Sc. IT) की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ ही भारतीय सेना में अधिकारी बनने का उनका सपना लगातार मजबूत होता गया। लक्ष्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने ओटीए (Officers Training Academy), चेन्नई से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सौरभ सिंह का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ। इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की। सौरभ सिंह की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सौरभ सिंह की इस उपलब्धि से गांव ढाखा ही नहीं, बल्कि पूरा आजमगढ़ जनपद गौरवान्वित है। उनकी सफलता ने क्षेत्र के युवाओं में भी सेना और देशसेवा के प्रति नई प्रेरणा जगाई है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img