Tuesday, September 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ BJP जिला कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक

आजमगढ़ BJP जिला कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / अजय सिंह – भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ जिला कार्यालय पर मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की, जबकि जिला प्रभारी अशोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यशाला में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ धरातल पर उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मंडल स्तर पर नियमित प्रवास, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों की निरंतर समीक्षा आवश्यक है। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को और गति मिलेगी। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर घनश्याम पटेल, देवेंद्र सिंह,श्री कृष्ण पाल, पवन सिंह मुन्ना,आनंद सिंह, विभा बरनवाल, विपिन राय, सिद्धार्थ राम सिंह, विवेक निषाद, जितेंद्र राय,सुजीत सिंह टीका आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img