अहमदगढ़ क्षेत्र में संचालित OYO होटलों की
पुलिस एवं प्रशासन ने की चेकिंग।

पुलिस एवं प्रशासन ने की चेकिंग।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/अहमदगढ़/ जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शिकारपुर के निकट पर्यवेक्षण में सोमवार, 15 जून 2026 को थाना अहमदगढ़ पुलिस एवं नायब तहसीलदार मरियम खातून के नेतृत्व में अहमदगढ़ क्षेत्र में संचालित OYO होटलों की सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान होटल रजिस्टर, आगंतुकों के पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी होटल से कोई आपत्तिजनक वस्तु अथवा संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई।
नायब तहसीलदार मरियम खातून ने होटल संचालकों को निर्देशित किया कि वे रजिस्टरों में सभी प्रविष्टियां पूर्ण एवं अद्यतन रखें तथा होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन नियमानुसार सुनिश्चित करें। साथ ही सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए।
चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक अनीस अहमद, कांस्टेबल तफशील कांस्टेबल हेमंत, कांस्टेबल संतोष कुमार, कांस्टेबल श्यामसुंदर, महिला कांस्टेबल स्नेहा भदौरिया, महिला कांस्टेबल शिवानी, महिला कांस्टेबल हिमानी ठाकुर सहित थाना अहमदगढ़ पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।






