Friday, June 12, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedDHP समाजसेवी ग्रुप के सौजन्य से लगा नेत्र परीछण कैंप, ब्लॉक प्रमुख...

DHP समाजसेवी ग्रुप के सौजन्य से लगा नेत्र परीछण कैंप, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू रहे मुख्य अतिथि

जनसागर टुडे 

DHP समाजसेवी ग्रुप के प्रयोजक कंचन सिंह उद्योगपति,संयोजक धर्मेन्द्र सोनकर इंजीनियर, संरक्षक संरक्षक भानुप्रताप सिंह उद्योगपति अध्यक्ष हिंदुस्तान रमेश व विद्युत चौरसिया रहे शिविर के आयोजक 

आजमगढ़ देवगांव / सूरज सिंह – जिले के देवगांव बाजार स्थित रामलीला मैदान के पास विद्युत चौरसिया के यहाँ आर जे शंकारा आई हॉस्पिटल के जरिये सभी जरूरतमंद जिनके आँखों मे दिक्कत परेशानी है उनका निशुल्क परीछण कराया गया | DHP ग्रुप के कंचन सिंह उद्योगपति, धर्मेन्द्र सोनकर इंजिनियर, भानुप्रताप सिंह उद्योगपति ABS ग्रुप,हिंदुस्तानी रमेश और विद्युत चौरसिया के सौजन्य से यह नेत्र शिविर का आयोजन हुआ | इस नेत्र शिविर के सुरुवात मुख्य अतिथि व ब्लॉकप्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू द्वारा फीता काटकर किया गया | कार्यक्रम मे समाजसेवी व ब्लॉक् प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू के आने के के बाद पूरा शिविर भर गया | सभी ने उनका माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया | सोनू सिंह ने DHP समाजसेवी ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ये समाजसेवी ग्रुप जनता के हमेशा जरुरत मंद और गरीब असहाय लोगो के हमेसा सेवा करते रहते है |नेत्र परीछण शिविर मे भारी संख्या मे मरीज अपने आँखों को दिखाने के पहुंचे | बारी बारी से डॉक्टर की टीम द्वारा सभी मरीजों का पूरी तरह जाँच किया गया | DHP ग्रुप के विद्युत चौरसिया ने बताया की जाँच मे जिन लोगो को मोतियाबिंद की शिकायत दिखा उनको चयनित कर ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया | सभी चयनित मरीजों का आने जाने का खाने पिने का सभी सेवा निशुल्क रहा | DHP ग्रुप के हिंदुस्तानी रमेश ने बताया की यह कैंप हमारे ग्रुप के माध्यम से लगाया गया है और मै अपने छेत्र के गरीब वंचित लोगो से निवेदन करता हू की यह कैंप हमेसा लगता रहेगा और साथ ही हम निशुल्क ब्लड डोनेट कैंप भी लगवाते है साथ ही हमारे संस्था द्वारा शव वाहन एम्बुलेंस की भी निशुल्क व्यवस्था है |इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू, प्रधान संघ अध्यक्ष आनंद यादव, बंगा यादव प्रधान, पवन यादव प्रधान, अब्दुल मजीद, विशाल यादव, चंचल यादव, प्रिया यादव, राकेश विस्वकर्मा, सीमा यादव सहित हॉस्पिटल के अभय यादव कैंप ऑर्गनाइजर, अल्का ऑप्टम, रेनू नर्सिंग स्टॉफ, नायँसी विजन अनिशा मौजूद रहे |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img