सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पटका पहनाकर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी को पार्टी में कराया शामिल।
~अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा में शामिल हुए प्रवेन्द्र लोधी, समर्थकों में उत्साह
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर । वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रवेन्द्र लोधी ने गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में नई शुरुआत की है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने उनके सामाजिक अनुभव और जनसंपर्क क्षमता को संगठन के लिए उपयोगी बताया।
प्रवेन्द्र लोधी लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं अनूपशहर क्षेत्र में उनकी मजबूत सामाजिक पहचान और विभिन्न वर्गों में व्यापक संपर्क माना जाता है। सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता के चलते क्षेत्र में उनका अच्छा जनाधार भी माना जाता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि समाजवादी पार्टी आगामी समय में उन्हें अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र या संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है। माना जा रहा है कि उनके जुड़ने से पार्टी को क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि प्रवेन्द्र लोधी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से बुलंदशहर जनपद में पार्टी को नई ऊर्जा मिल सकती है। पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय पहचान तथा विभिन्न वर्गों में उनकी पहुंच का लाभ पार्टी को जिले की सभी विधानसभा सीटों पर मिल सकता है। उनके पार्टी में आने को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल राजेन्द्र चौधरी जिलाध्यक्ष मतलूब अली पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली हामिद अली हरीश लोधी रवीन्द्र लोधी पूर्व विधायक होशियार सिंह महेंद्र बाल्मीकि मुकेश शर्मा सुजात आलम विधानसभा अध्यक्ष राम किशोर लोधी पिंटू प्रमुख नरेंद्र लोधी रामा शंकर ललित लोधी यशवीर लोधी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।






