जनसागर टुडे

सिधौना /मेहनाजपुर आजमगढ़ – आजमगढ़ रेलवे लाइन का काम जल्द करने के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान। अनुराग तिवारी MLC प्रतिनिधि और ग्रामीणों के सहयोग से प्रस्तावित वाराणसी गोरखपुर वाया राजवाड़ी मेहनाजपुर होकर परियोजना को शीघ्र बजट स्वीकृत करने के लिए आजमगढ़ (मेहनाजपुर) के प्रथम गांव बहलोलपुर जियापुर दक्षिणी से शुरुआत कर गांव गांव जाकर ग्रामीणों से मिलकर रेलवे का कार्य शीघ्र हो इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विनोद सिंह, जय प्रकाश सिंह, मिलिंद सिंह, अजय सिंह समेत महिलाओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।अनुराग तिवारी ने बताया कि सभी का हस्ताक्षर होने के बाद इसकी प्रति रेल मंत्री, केंद्रीय परिवहन मंत्री, क्षेत्र के सांसद, विधायक, रेल मंडल के डीआरएम, जिले के डीसी, एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें ग्रामीण लोग उत्साहित होकर भाग ले रहे हैं।






