Monday, May 18, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशपुरुषोत्तम मास के प्रथम रविवार पर ठंडी लस्सी के भंडारे का आयोजन...

पुरुषोत्तम मास के प्रथम रविवार पर ठंडी लस्सी के भंडारे का आयोजन ।

पुरुषोत्तम मास के प्रथम रविवार पर ठंडी लस्सी के भंडारे का आयोजन।

पुरुषोत्तम मास के प्रथम रविवार पर ठंडी लस्सी के भंडारे का आयोजन

-पूरे माह प्रत्येक रविवार को मिलेगा प्रसाद

जनसागर टुडे गगन बंसल संवाददाता 
जहांगीराबाद। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नगर में धार्मिक और सेवा भाव के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में रविवार को जहांगीराबाद के सब्जी मंडी चौराहे (अग्रसेन चौराहा) पर महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद के रूप में ठंडी लस्सी वितरित की गई। ​भंडारे का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि उमेश वार्ष्णेय, नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी और सभासद मनमोहन अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि तपती गर्मी में प्यासे को पानी और लस्सी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ​महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में यह भंडारा केवल एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि इस पवित्र महीने के प्रत्येक रविवार को इसी स्थान (सब्जी मंडी चौराहा) पर आयोजित किया जाएगा। समिति ने नगर वासियों और राहगीरों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सार्वजनिक भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें। ​इस पुनीत कार्य को सफल बनाने और व्यवस्थाएं संभालने में अग्रवाल समाज का विशेष सहयोग रहा। भंडारे के दौरान मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार, ​विष्णु ठेकेदार, ​सानू बंसल, ​दीपक (दीप स्वीट्स), ​विवेक गोयल, ​मोहित कंसल, ​गोपाल स्वरूप, ​सुधीर गोयल, ​नरेश बंसल व तुषार कंसल ​सहित समस्त अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक सेवा कर पुण्य लाभ कमाया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img