Monday, May 18, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़राजघाट पर अंत्येष्टि स्थल (टिन शेड) का भाजपा एमएलसी ने किया लोकार्पण

राजघाट पर अंत्येष्टि स्थल (टिन शेड) का भाजपा एमएलसी ने किया लोकार्पण

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / अजय सिंह – आजमगढ़ नगर के राजघाट अंत्येष्टि स्थल पर दाह संस्कार के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक नवनिर्मित विश्राम स्थल (टीन शेड) का भव्य लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने फीता काटकर इस विश्राम स्थल को जनता को समर्पित किया।यह पुनीत कार्य रोटरी क्लब के 58वें वर्षगांठ के विशेष अवसर पर संपन्न हुआ। क्लब के अध्यक्ष भाजपा नेता श्रेय अग्रवाल और सचिव रविशंकर प्रजापति के विशेष प्रयासों व अतुल अग्रवाल (पन्ना टावर) के सहयोग से इस टीन शेड का निर्माण कराया गया है। यह विश्राम स्थल दिवंगत आत्माओं—स्व. पन्नालाल अग्रवाल बर्तनीय, स्व. सुमनलता अग्रवाल और स्व. अंकुर अग्रवाल की पावन स्मृति में निर्मित कराया गया है, ताकि अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को धूप और बरसात से राहत मिल सके।मुख्य अतिथि एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने रोटरी क्लब के इस सेवाभावी कार्य की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “अंत्येष्टि स्थल पर आने वाले शोक संतप्त परिवारों ही नहीं अपितु रोटरी क्लब हमेशा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझा है। मैं क्लब के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि वे आगे भी इसी तरह निरंतर निस्वार्थ भाव से समाजसेवा के कार्य करते रहेंगे।इस जनहितैषी कार्य के लिए मौजूद चंदन अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, मनीष रतन अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, दर्शन अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अजेंद्र राय, पवन अग्रवाल, राकेश गर्ग, पुनीत अग्रवाल, रित्विक जायसवाल, पंकज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img