बसपा नेता धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी से किया गया निष्कासित।
धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी से हटाए जाने के बाद जनपद बुलंदशहर में बसपाइयों में तरह तरह की चर्चाओं का दौर हुआ शुरू
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर

बुलंदशहर पूर्व जेल मंत्री एवं एक्स एमएलसी बसपा को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के करीबी माने जाने वाले बसपा के पुराने नेता धर्मवीर सिंह अशोक निवासी बुलंदशहर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त एवं अनुशासनहीनता अपनाने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है। जबकि कई बार इनको पार्टी द्वारा चेतावनी दी गई थी कि पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता नहीं चलेगी लेकिन कई बार कहने के बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं होने के कारण पार्टी व मूवमेंट हित में इनको पार्टी से निष्कासन किया गया है। इसकी जानकारी बुलंदशहर बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।






