वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत सैड सांग ‘पापा’ के निर्माण के पीछे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी दिग्गज हस्ती फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने इस गीत को बहुत ही संजीदगी के साथ पेश किया है। गीतकार संतोष उत्पति ने अत्यंत मर्मस्पर्शी शब्दों का चयन किया है। संगीतकार विनीत शाह ने शब्दों की गहराई को समझते हुए बहुत ही मधुर और दर्द भरा संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विनीत शाह, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केशरवानी, कोरियोग्राफर राजा बाबू, डीओपी संतोष यादव, एडिटर जेवन जेना और विशाल हैं।