जनसागर टुडे
तरवां/आजमगढ़ / सूरज सिंह- आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है लेकिन इसका अनावरण तरवा पुलिस करने में असफल होती जा रही है इसी क्रम में बताते चलें कि 25 जनवरी 2025 को घर पर खड़ी दुपहिया वाहन चोर उठा ले गए लेकिन पीड़ित कई बार थाने गया लेकिन उसको यही आश्वासन मिला कि तुम्हारे नसीब में होगा तो बाइक मिलेगी अन्यथा नहीं मिलेगी जहां पर प्रशासन नियम कानून मुस्तैदियों से काम कर रहा हैं वहीं पर तरवा पुलिस कहते नजर आ रही है की नसीब में होगा तो मिलेगा यह चोरी का पहला मामला नहीं है क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है तरवा पुलिस चोरी का खुलासा करने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है






