Thursday, March 12, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedलालगंज में नशा मुक्ति से विकशित भारत फार युवा संगोष्ठी का आयोजन

लालगंज में नशा मुक्ति से विकशित भारत फार युवा संगोष्ठी का आयोजन

जनसागर टुडे

आजमगढ़ लालगंज- सोमवार को आजमगढ़ विभाग के जिला – लालगंज में नशा मुक्ति से विकशित भारत फार युवा संगोष्ठी का आयोजन जी0डी0 मेमोरियल स्कूल खनियरा लालगज में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत संयोजक बजरंग दल श्रीमान दुर्गेश जी एवं दिव्यांशु लालगंज में नशा मुक्ति से विकशित भारत फार युवा संगोष्ठी का आयोजन विभाग संगठन मंत्री आर्यमगढ़ एवं बलिया का पाथेय प्राप्त हुआ और अध्यक्षता विहिप जिला लालगंज अध्यक्ष उमेश सिंह जयशंकर और संचालन आर्यमगढ़ विभाग संयोजक दिनेश चौहान नें किया |

दुर्गेश जी ने बताया कि भारत के सामने एक नयी चुनौती मूँह पसारे खड़ी है- वह यानि युवाओं में बढ़ती नशे की लत. दारू तथा नशे के पदार्थ (ड्रग्स) इनकी लत केवल युवाओं (युवक तथा युवती)में ही नहीं तो स्कूली बच्चों में भी तीव्र गति से बढ़ रही है। भौगोलिक दृष्टी से भारत दो प्रमुख नशा उत्पादक क्षेत्रों के बीच में है, भारत के पश्चिम में गोल्डन क्रेसेंट (अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान और ईरान) हैं तथा पूर्व दिशा में गोल्डन ट्रॅंगल (म्यांमार,थाइलैंड , लाओस) है, जहाँ से नशे के पदार्थों के तस्करी केलिए भारत यह मार्ग है तथा गंतव्य भी, भारत की लगभग 7.5 हज़ार किमी, समुद्री सीमा है तथा 15.1 हजार किमी से अथिक स्थलीय सीमा है, वन प्रदेश, दुर्गम पहाड़ी, रेगिस्तान ऐसी विविधता भी निगरानी रखने के लिये चुनौतिपूर्ण है. साथ ही राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर ऐसे अनेक राज्यों में प्राकृतिक नशे के पदार्थों (अफ़ीम, हेरोइन, गांजा, चरस )की खेती भी बड़े प्रमाण में हो रही है, भारत में भी बड़ी मात्रा में फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री की मौजूदगी के कारण तथा उससे ड्रग्स दुरूपयोग केलिए डायवर्जन हो रहा है। ड्रग्स की छुपी प्रयोगशालाओं के माध्यम से भी इसका फैलाव हो रहा है।
आज भारत में सर्वे के अनुसार ६.५ करोड़ से ज्यादा ड्रग्स के (उपयोगकर्ता) एडिक्ट्स है, भारत के दस शहरों का जब सर्वेक्षण किया गया तो स्कूलों में 13 वर्ष कि आयु से ही ड्रग्स का उपयोग प्रारंभ हो जाता है. इसमें स्कूलों में जानेवाले (आयु १० से १५ वर्ष) बच्चों का भी प्रमाण बड़ा है, दस में से एक बच्चा उपयोग करते हुए पाया गया, बड़ी कक्षाओं में प्रमाण दुगना हो जाता है, कॉलेज में यह प्रमाण कुल विद्यार्थियों से 10% से भी ज्यादा है, हमारी युवा पीढ़ी इस संकट से बर्बाद हो रही है।
सरकारी प्रयासों से 2019 से लेकर 2024 के बीच 1,30,634 एकड़ में अवैध अफीम की खेती नष्ट की गई है. प्रतिवर्ष लगभग 1लाख से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी नशे के व्यापार या तस्करी के लिए हो रही है, सन् 2024 में मध्यप्रदेश में 1,300 किग्रा गांजा, कर्नाटक में 1,591 किग्रा गांजा, दिल्ली में 81.5 कि ग्रा कोकेन, तामिलनाडू में 7,334 कि ग्रा की ज़ब्ती हुई है, पिछले वर्ष ₹.40,000 करोड़ के नशे के पदार्थ पकड़े गए हैं, यह कुल नशे के पदार्थों के व्यापार की अनुमानित १०% से भी कम है, इससे हम इस संकट कि व्यापकता समझ सकते।नशे के कारण व्यक्ति के रिश्ते, आर्थिक स्थिती, पारिवारिक स्थिती, पढ़ाई, स्वास्थ्य, भविष्य सभी का नुक़सान हो रहा है, इसलिए जागरण कर हमारे युवाओं को व्यायाम, योग, अध्यात्म, संपर्क, प्रबोधन से इस खतरे से बचाना होगा। विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग क्लासेस आदि शिक्षण संस्थानों में संपर्क कर जागरण करना होगा, परिवारों में सभी से संवाद हो तथा जागरूकता से निगरानी भी रखें, अपने परिवार- कुटुंब के अंदर भी इन बातों की तथा खतरों की खुलकर चर्चा होनी चाहिए, बच्चों के व्यवहार में नशे के कारण से परिवर्तन आता है, जो इस ख़तरे के बारे संकेत देते है। आज स्वास्थ्य क्षेत्र में पुनर्वास सहायता की सुविधाएं खड़ी हुई है, जिसका लाभ हमें नशे की लत लगे हुए युवाओं को दे सकते हैं, काउन्सलिंग तथा वैद्यकीय चिकित्सा भी करनी होगी। समाज में भी अत्यंत सतर्कता की आवश्यकता है, कोई भी संदिग्ध गतिविधी हमारे आसपास हो रही है तो इसका रिपोर्टिंग संपर्क नंबर पर कराना चाहिए. अपने माध्यम से हज़ारों प्रखंडों में ऐसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन वर्षभर में होनेवाला है। भारत के सीमावर्ती राज्य, बड़े शहरों में यह खतरा अधिक है, जो युवा इस नशे के चक्रव्यूह में अटक गए हैं उन्हें बाहर निकालने केलिए भी प्रयास करना होगा। सामाजिक-अध्यात्मिक संगठनों तथा समाज की बृहद सहभागिता से इस चुनौती का सामना हम कर सकते है।बैठक में उपस्थित गोरक्ष प्रांत गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल अंशुमान राय , विहिप जिला लालगंज मंत्री ओमप्रकाश शुक्ला, जिला बलोपासना प्रमुख लालगंज सतीश दुबे , आर्यमगढ़ बजरंग दल जिला सह संयोजक सुर्याश सोनकर एवं आलोक सिंह , प्रखंड पल्हना के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img