Tuesday, October 14, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशश्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष पिनाक, श्रीराम संग ब्याही जाएंगी माता जानकी

श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष पिनाक, श्रीराम संग ब्याही जाएंगी माता जानकी

श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष पिनाक, श्रीराम संग ब्याही जाएंगी माता जानकी

-नगर में होगा भव्य रामबारात का आयोजन

जनसागर टुडे गगन बंसल संवाददाता 
जहांगीराबाद। नगर के टाउन स्कूल स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार रात्रि को राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए एक स्वयंवर का आयोजन किया और शर्त रखी कि जो भी शिव के शक्तिशाली धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। स्वयंवर में विभिन्न राज्यों के कई बलशाली राजाओं ने इस धनुष को उठाने और प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। राजा जनक द्वारा आयोजित स्वयंवर में ऋषि विश्वामित्र के साथ श्री राम भी उपस्थित थे। जब कोई अन्य राजा सफल नहीं हो पाया, तो गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम आगे बढ़े, उन्होंने धनुष को प्रणाम कर उठाया, और जैसे ही उन्होंने उसकी प्रत्यंचा चढ़ाई, वह धनुष टूट गया। शिव धनुष भंग होने के बाद चारों दिशाओं से देवताओं ने पुष्पवर्षा की। वहीं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नवीन बंसल ने बताया कि रविवार को रामबारात का भव्य मेला सौरभ विरदी के नेतृत्व में निकाला जाएगा। जिसमें मां काली की शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। रामबारात में मुख्यतिथि के रूप में नगर निगम गाजियाबाद के एई कुलदीप तोमर शामिल होंगे। शनिवार को मुख्यातिथि के रूप में अंशुल गर्ग व संदीप गोयल शामिल हुए जिनके साथ जहांगीराबाद पुलिस की ओर से ग्यारह मील चौकी इंचार्ज नितिन जावला, सब इंस्पेक्टर अंकित यादव ने अपनी टीम के साथ मिलकर श्रीराम आरती कर लीला का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष नवीन बंसल ने सभी अतिथियों का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नवीन बंसल, मनोज गुप्ता, शिवम गुप्ता, सुरजीत सैनी, सौरभ विरदी, रोहित अग्रवाल, गोपाल शास्त्री, महेश सैनी, नितिश अग्रवाल, प्रिंस जोशी, सचिन गोयल, मयंक गोयल आदि सहित कमेटी के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img