जनसागर टुडे
आजमगढ़ मेहनाजपुर – आजमगढ़ के मेहनाजपुर छेत्र के विद्युत विभाग के जेई अरुण कुमार यादव का स्थानांतरण हुआ | स्थानांतरण के बाद शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन विद्युत केंद्र मेहनाजपुर मे किया गया | नये जेई महेन्द्र कुमार तिवारी होंगे |इस दौरान विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों ने उनका फूल माला, अन्य उपहार, गुलाल से तिलक लगाकर सम्मान किया। विदाई समारोह मे समाजसेवी व एमएलसी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी भी मौजूद रहे |