जनसागर टुडे
आजमगढ़ / सूरज सिंह –आजमगढ़ जिले के बरदह थाना के अजाऊर गांव में मंगलवार को दिन में घर में पैसे को लेकर लड़ाई झगड़ के दौरान दो पुत्रों ने अपने पिता राजेन्द्र राजभर 55 वर्ष पुत्र स्व चुन्नी लाल की हत्या कर दी। आरोप है कि अमित और सुमित ने कुल्हाड़ी और चाकू से चारपाई पर लिटा कर पिता की हत्या कर दिए। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी थी लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली। दोनों भाई फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस पहुंची तब राजेन्द्र की पत्नी सियादेवी शव के पास बैठी थी। उसने बताया कि पड़ोसी विनोद राजभर की पुत्री की शादी दो दिन बाद है। विनोद की पत्नी शादी का निमंत्रण देने आई। उसने पहले कुछ बर्तन दिया था। उसी के बदले कही कि 32 सौ रुपये देे दो। पैसा जब देने की बात हुई तो राजेन्द्र अपनी पत्नी को मारने पीटने लगा। तभी मां को पिटता देख दोनों पुत्रों ने हममला कर दिया। सुमित 15 दिन पहले गुजरात से आया था। जबकि अमित एक दिन पूर्व गुजरात से आया। अमित अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर आया था। सुबह ही अपनी ससुराल में पत्नी बच्चों को छोड़ कर घर आया था। सीओ लालगंज Bhupesh Pandey, एसओ राजीव कुार सिंह, फॉरेन्सिक टीम पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र खेत भी बेच रहा था। जिसको लेकर नाराजगी थी।