गौतम बुद्ध नगर-
लोकसभा से पारित होने के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक राज्यसभा में भी पास हो गया। दोनों सदनों में वक्फ संशोधन बिल पास होने से मोदी सरकार ने जो मिसाल पेश की है वह अत्यंत प्रशंसनीय है ये कहना है गौतम बुद्ध नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी का। अपनी खुशी का इजहार करते हुए अमित चौधरी ने कहा कि लोकसभा एवं राज्यसभा में वक्फ बिल पास होने के बाद अब बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है। जिसके बाद ये औपचारिक रूप से लागू हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने हर्ष जताते हुए कहा कि मोदी सरकार जो कहती है वो करती है। ये बिल पास होना वो ऐतिहासिक पल है जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा।






