हजारों श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर किया 72 घंटे के निर्जला व्रत का पारण
15वें विशाल छठ महोत्सव का समापन से, महिलाओं को किया गया सम्मानित
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 स्थित डबल टंकी छठ घाट पर पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति की ओर से आयोजित 15वें विशाल छठ महोत्सव सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। सुबह 6:43 बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर करने के साथ ही 72 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारण हुआ। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
छठ महापर्व के अंतिम दिन व्रती महिलाएं और पुरुष पूरी रात घाट पर रुककर सूर्योदय की प्रतीक्षा करते रहे। सुबह होते ही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। सूर्य की पहली किरण के साथ ही व्रतियों ने विधि-विधान से अर्घ्य देकर पूजा संपन्न की। पूरा घाट छठी मैया के जयकार
महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
रविवार शाम को शालीमार गार्डन थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं सोमवार सुबह एसीपी अतुल कुमार सिंह और थाना प्रभारी ने घाट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
समिति अध्यक्ष अशोक साह ने आयोजन की सफलता का श्रेय सभी अधिकारियों और सदस्यों को देते हुए कहा कि महोत्सव को सफल बनाने में महिलाओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण और सहयोग के लिए समिति की ओर से महिलाओं को सम्मानित किया गया।
घाट पर पहुंचने वाले अधिकारियों, पैदल और श्रद्धालुओं ने साफ-सफाई, सुरक्षा, पूजा व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर सरपंच राजीव भाटी, पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी, सरपंच पप्पू पहलवान, रवि भाटी, कालीचरण पहलवान, दीपक कुमार, संजय पांडे, कामेश्वर सिंह, अरुण सिंह, विनोद मास्टर, प्रसून त्रिपाठी, मके प्रसाद, राहुल, मुन्ना प्रसाद, राकेश सिंह, बृजेश यादव, गायत्री देवी, उषा पांडे, सीमा सिंह, पूनम सिंह, बीना गुप्ता, राधा, रीना पांडे, बबीता देवी, विमला देवी, शशि देवी, सीता देवी, प्रियंका सिंह, कविता, सुधा तिवारी और मीना देवी सहित समिति केधी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






