Friday, November 13, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशबच्चों के पोषण पर उठेंगे बड़े सवाल, बॉलीवुड में बनेगी फिल्म ‘पंजीरी’,...

बच्चों के पोषण पर उठेंगे बड़े सवाल, बॉलीवुड में बनेगी फिल्म ‘पंजीरी’, निरहुआ की आवाज में रिकॉर्ड हुआ पहला गाना

700 करोड़ रुपये के कथित पंजीरी घोटाले पर आधारित होगी फिल्म की कहानी, आंगनबाड़ी व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की हकीकत को पर्दे पर दिखाने की तैयारी
मुंबई। बच्चों को मिलने वाले पोषण और आंगनबाड़ी व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवाल अब बड़े पर्दे पर गूंजने वाले हैं। सरकारी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार और बच्चों के हिस्से के पोषण को लेकर उठे सवालों को केंद्र में रखकर बॉलीवुड फिल्म ‘पंजीरी’ बनाई जा रही है। लगभग 700 करोड़ रुपये के कथित पंजीरी घोटाले के आरोपों से प्रेरित इस फिल्म के जरिए निर्माताओं ने सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाने की तैयारी की है।
फिल्म को लेकर खास बात यह है कि भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता एवं गायक दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपनी आवाज दी है। उनके स्वर में फिल्म का पहला गाना रिकॉर्ड किया जा चुका है। इस अवसर पर निरहुआ ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दौर में मजबूत कहानी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कंटेंट ही दर्शकों को आकर्षित करता है।
आंगनबाड़ी व्यवस्था की परतें खोलेगी कहानी…
फिल्म ‘पंजीरी’ में बच्चों के पोषण, आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कहानी में उत्तर प्रदेश की पिछली व्यवस्था और 2017 से पहले सामने आए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को भी आधार बनाया गया है। फिल्म यह सवाल उठाने की कोशिश करेगी कि जरूरतमंद बच्चों के लिए संचालित योजनाओं का वास्तविक लाभ उन तक कितना पहुंचा और व्यवस्था में जवाबदेही किसकी होनी चाहिए।
संतोष कुमार मिश्रा के हाथों में निर्माण की कमान…
फिल्म का निर्माण संतोष कुमार मिश्रा अपने बैनर आर.के.एम. फिल्म स्टूडियोज के तहत कर रहे हैं। निर्देशन मनीष कुमार संभाल रहे हैं, जबकि कहानी आशीष तिवारी ने लिखी है। संगीत निर्देशन की जिम्मेदारी साजन मिश्रा को सौंपी गई है और गीतों को प्रफ्फुल तिवारी ने लिखा है।
निर्माण टीम का मानना है कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने का प्रभावशाली मंच भी है। इसी सोच के साथ फिल्म को तैयार किया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव से पहले रिलीज करने की तैयारी….
फिल्म ‘पंजीरी’ को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। ऐसे में इसका विषय सामाजिक चर्चा के साथ राजनीतिक बहस का हिस्सा भी बन सकता है। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘पंजीरी’ बड़े पर्दे पर बच्चों के पोषण और सरकारी योजनाओं से जुड़े सवालों को किस अंदाज में पेश करती है। फिलहाल निरहुआ की आवाज में पहले गाने की रिकॉर्डिंग के साथ फिल्म ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img