थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की वसुंधरा चौकी पर हुए धमाके के मामले में जिम्मेदारी ली कश्मीर के एक आतंकी संगठन ने
सोशल मीडिया सोशल मीडिया एक्स पर लिखा जिम्मेदारी लेने वाली एक पोस्ट
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
ट्रांस हिंडन जॉन साहिबाबाद (गाजियाबाद कमिश्नरेट) के थाना इंदिरापुरम पुलिस की पुलिस चौकी वसुंधरा पर शुक्रवार की देर रात को हुए एक धमाके के मामले में कश्मीर के एक आतंकवादी संगठन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए धमाके की जिम्मेदारी ली है। गाजियाबाद पुलिस तथा एटीएस इस मामले की हर तरह से जांच कर रही है। लेकिन अभी तक धमाके का सही कारण पता नहीं चला है। जहां कश्मीरी आतंकवादी संगठन इसे अपनी करतूत बता रहा है वहीं कुछ लोग इसे पुलिस कर्मियों द्वारा चौकी पर इकट्ठा किये पटाखे में हुआ धमाका बता रहे हैं। इस घटना में एक डिलीवरी बॉय मामूली तौर पर जख्मी हुआ है जो एक उप निरीक्षक को खाना देने के लिए आया था।वीडियो के बाद तहरीक -उल- मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन ने अंग्रेजी में एक संदेश एक्स पर पोस्ट किया है। संदेश में स्पष्ट किया है कि आज हम घोषणा करते हैं कि फांसीवादी सरकार के खिलाफ अपने अभियान में, हमने गाजियाबाद में पुलिस को निशाना बनाया है।अल्हम्दुलिल्लाह।
ट्रांस हिंडन जॉन साहिबाबाद के थाना इंदिरापुरम की पुलिस चौकी वसुंधरा में शुक्रवार की देर रात धमाके की जांच के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश
पुलिस की एटीएस की टीम मौके पर पहुंची तथा फॉरेंसिंग टीम का बम निरोध दस्ते और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल से विस्फोट से संबंधित सभी तरह के नमूने कर किए हैं।
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि चौकी में रखे विस्फोटक सामग्री में यह धमाका हुआ होगा। हालांकि विस्फोट की तीब्रता की वजह और इस्तेमाल की गई सामग्री की अभी पूरी जांच पड़ताल नहीं हुई है। वहीं एक पास में दिल्ली के रजिस्टर्ड नंबर की संदिग्ध स्कूटी भी खड़ी मिली है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि स्कूटी का इस घटना से कोई संबंध है, अथवा नहीं ।
इसकी भी जांच की जाएगी कि सोशल मीडिया पर धमाके से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है उसकी वास्तविकता क्या है? इसके बाद तारीख उल मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन ने अंग्रेजी में एक संदेश जारी कर धमाके की जिम्मेदारी ली है। संदेश में संगठन ने पुलिस को निशाना बनाने और सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है। अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसी हर एंगल से इसकी जांच पड़ताल कर रही हैं।
थाना इंदिरापुरम की वसुंधरा चौकी पर हुए धमाके की जांच के लिए बम दरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल के लिए धमाके से नमूने एकत्र किए हैं। अभी तक किस सामग्री से धमाका हुआ है यह पता नहीं चला। विस्फोटक में प्रयुक्त सामग्री के नमूनों की जांच के बाद ही सही बात का पता चलेगा।
घटना की गंभीरता को लेकर पुलिस आयुक्त जे.रविंदर गौड डीसीपी ट्रांसहिंडन ऋजुल और एसीपी इंदिरापुरम सूर्य बली मौर्य ने भी चौकी के विस्फोटक स्थल का निरीक्षण किया है।
यूपी एटीएस और फॉरेंसिक जांच की भी घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस कमिश्नर ने फोरेंसिक जांच और अन्य एविडेंस एकत्रित करते हुए फॉरेंसिक लैब भेजे जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अभी किसी भी सामग्री से पता नहीं चला की धमाका किस तरह का हुआ है। एक डिलीवरी बॉय और एक सब इंस्पेक्टर भी यहां घटना के समय मौजूद थे, जांच पड़ताल जारी है।
विस्फोटक करने की बात लिखने वाले संगठन ने असम के कथित नजरबंदी शिविरों, बुलडोजर कार्रवाई ,धार्मिक स्थलों और एक समुदाय के साथ कथित भेदभाव का उल्लेख किया है। उसने पुलिस, न्यायपालिका और नगर पालिका सहित अन्य सरकारी संस्थाओं को अपने खिलाफ बताते हुए सरकार को अवैध घोषित करने की बात कही है। इस संगठन ने हिंदू समाज को भी धमकी दी है कि मुसलमान पर अत्याचार करने वाले राजनेता अधिकारियों , पुलिस कर्मियों को जवाबदेह ठहराया गया है।उसने चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा हुआ तो यह आग उन लोगों के घरों तक पहुंच सकती है।कल जब आग आपके घरों तक पहुंचेगी तो दोष हम पर मत डालिएगा। हमें दोष दिए जाने की वजाय आज ही अपने नेताओं को जवाब देह ठहराइए।
संगठन ने अपने समुदाय को भी संबोधित किया है और सैन्य कार्रवाई से नहीं डरने की बात कही है। संदेश में अंतिम हिस्से में धार्मिक स्थलों के कथित विनाश और समुदाय के साथ होने वाले व्यवहार का हवाला देते हुए हिंसक प्रतिरोध की धमकी दी है। लिखा है कि जिस बाग में हमारी इज्जत की रक्षा नहीं हो सकती उसे जलाकर राख कर देना ही बेहतर है। यह नामुमकिन है कि हमारा दुश्मन आराम से शांति से रहे जबकि हमारा समुदाय पीड़ा झेल रहा हो।
अभी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चले कि धमाके की जिम्मेदारी लेने वाला सही कह रहा है।
यहां गौरतलब है कि गाजियाबाद जिले के थाना इंदिरापुरम की वसुंधरा चौकी पर रात को 10 बजे के करीब शुक्रवार को धमाका हुआ था जिससे कमरे में लगी तो खिड़कियां टूट गई तथा दीवार में दरार आ गई। धमाके से अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक डिलीवरी वाॅय घायल हुआ है जो एक एसआई विकास को खाने की डिलीवरी देने आया था।






