Wednesday, October 21, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedश्री रामलीला मैदान में विजयदशमी के उपलक्ष में भव्य कवि सम्मेलन का...

श्री रामलीला मैदान में विजयदशमी के उपलक्ष में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

*श्री रामलीला मैदान में विजयदशमी के उपलक्ष में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन *
जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
21 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को श्री रामलीला मैदान प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर प्रांगण में विजयदशमी की उपलक्ष में भव्य कवि सम्मेलन का रात्रि 8:00 बजे से आयोजन किया जा रहा है।
देश के जाने पहचाने प्रसिद्ध कवि पदम “अलबेला”, नगर गुलावठी कि शान प्रसिद्ध कवि डॉ अर्जुन सिंह सिसोदिया, सुनहरी लाल “तुरंज”, अक्षय प्रताप “अक्षय”, बलवीर सिंह”खिचड़ी”, मोनिका दहलवी, बेहतरीन भव्य व कुशल मंच संचालन कवि मोहित शौर्य करेंगे।
संयोजक नगर गुलावठी के वरिष्ठ नेता व सभासद भाजपा रामकुमार कौशिक द्वारा इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विशेष सहयोग–श्री रामलीला समिति गुलावठी व लक्ष्य फाउंडेशन (नवनीत शर्मा एडवोकेट, हरित शर्मा एडवोकेट, कुणाल शर्मा) द्वारा विशेष सहयोग रहेगा।
संयोजक रामकुमार कौशिक के अनुसार कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवियों द्वारा हास्य व्यंग, श्रृंगार रस, और वीर रस की कविताओं का सुंदर संगम व काव्य संध्या में बेहतरीन प्रस्तुति होगी।
रामकुमार कौशिक ने नगर व आसपास के क्षेत्र के सभी साहित्य प्रेमियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर काव्य संध्या का आनंद लेने की अपील की है।
हम सभी सम्मानित नगर वासी व क्षेत्रवासी इस काव्य संध्या की इस रंगीन शाम का हिस्सा बने, व बेहतरीन काव्य पाठ का आनंद लें।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img