Saturday, October 17, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedकूबा पीजी कॉलेज में एक माह तक चले 'सेवा संकल्प अभियान' का...

कूबा पीजी कॉलेज में एक माह तक चले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गरिमामय समापन ।

जनसागर टुडे 

विभिन्न प्रतियोगिताओं के मेधावी छात्र-छात्राएं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित।

सिधौना/मेहनाजपुर आजमगढ़- कूबा पीजी कॉलेज, दरियापुर नेवादा, आजमगढ़ में गत 17 सितंबर 2026 से निरंतर संचालित एक माह दिवसीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आज एक भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह के साथ सफल एवं कुशल समापन हुआ। इस समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य जी द्वारा की गई। एक माह तक चले इस राष्ट्रव्यापी एवं सामाजिक चेतना पर आधारित अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” मुख्य विषय पर विश्वविद्यालय स्तरीय विभिन्न शैक्षणिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसके तहत संक्षिप्त भाषण, निबंध लेखन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आज महाविद्यालय परिवार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

आज 17 अक्टूबर 2026 को अभियान के अंतिम दिन महाविद्यालय परिसर में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में महाविद्यालय के अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “सेवा ही समाज और देश की वास्तविक सुरक्षा का आधार है।” यदि युवा वर्ग सेवा भाव को अपनाएगा, तो समृद्ध और सुरक्षित भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी, डॉ. राणा प्रताप सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. पंकज कुमार पांडे, श्री रितेश वर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकवृंद, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का अत्यंत कुशल और भव्य समापन हुआ।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img