Wednesday, October 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसघन निरीक्षण अभियान: सफाई व्यवस्था, अवैध पार्किंग और प्रदूषण फैलाने वालों पर...

सघन निरीक्षण अभियान: सफाई व्यवस्था, अवैध पार्किंग और प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई

सघन निरीक्षण अभियान: सफाई व्यवस्था, अवैध पार्किंग और प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई

जनसागर टुडे गगन बंसल
​जहांगीराबाद। नगर में बुधवार को प्रातः अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद के नेतृत्व में एक सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रोहित सिंह, अवर अभियंता और लेखाकार भी उनके साथ मौजूद रहे, जिन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों की सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान घर-घर (डोर-टू-डोर) जाकर कूड़ा संग्रहण और नालियों तथा सड़कों की सफाई का भौतिक सत्यापन किया गया। सभी सफाई कर्मचारियों और कूड़ा गाड़ी चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे समय पर घर-घर से कूड़ा उठाएं और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण दल ने नगर में प्रदूषण फैलाने वाली विभिन्न इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें कोयले से संचालित मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों, चलित भट्टियों, कबाड़ी की दुकानों और चल रहे निर्माण कार्यों की जांच की गई। ​मौके पर कोयले का प्रयोग कर विनिर्माण कार्य करने वाली एक इकाई पर चालान की कार्रवाई की गई। ​कबाड़ी दुकान संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे रसायनयुक्त सामग्री नालियों में न फेंके, ​साथ ही सभी संबंधित दुकानदारों को ट्रेड और बायलॉज लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए। नगर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया गया। अवैध रूप से वाहन पार्क करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस टीम के सहयोग से अधिकारियों ने मौके पर खड़े होकर पार्किंग के नए बोर्ड लगवाए और भविष्य में ऐसा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
​अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नगर में स्वच्छता, व्यवस्था और अनुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण और अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img