Wednesday, October 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, 536 जोड़ों का विवाह व...

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, 536 जोड़ों का विवाह व निकाह

जनसागर टुडे

 आजमगढ़ / अजय सिंह – आजमगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आजमगढ़ में दिव्यता और उल्लास के साथ सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, आजमगढ़ में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में कुल 536 जोड़ों के विवाह/निकाह सम्पन्न हुए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल सहित अन्य जनपदीय अधिकारी नवदम्पत्तियों के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 534 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जबकि 02 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी पूरा हुआ।

उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार प्रति जोड़ा सहायता राशि पहले से बढ़ाकर 51 हजार रुपये से 1 लाख रुपये की गई है। लाभार्थियों को कार्यक्रम में आशीर्वाद और उपहार प्रदान किए गए, जिससे ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के परिवारों में उत्सव का माहौल बना रहा।सामूहिक विवाह के द्वितीय चरण का आयोजन 16 अक्टूबर को होगा। पात्र लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ समारोह को गरिमामय ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img