Wednesday, October 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedअहमदगढ़ में युवाओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी बनवाने की पहल, मुख्यमंत्री और...

अहमदगढ़ में युवाओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी बनवाने की पहल, मुख्यमंत्री और डीएम को भेजा प्रस्ताव

अहमदगढ़ में युवाओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी बनवाने की पहल, मुख्यमंत्री और डीएम को भेजा प्रस्ताव

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा बेहतर अध्ययन वातावरण, गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर। अहमदगढ़ क्षेत्र के युवा छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने गांव में आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित कराने की पहल की है। इस संबंध में उन्होंने 13 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बुलंदशहर के जिलाधिकारी को डाक के माध्यम से प्रस्ताव भेजकर लाइब्रेरी बनवाने की मांग की है।

डीके शर्मा का कहना है कि गांव में आधुनिक लाइब्रेरी बनने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शांत और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अध्ययन के लिए उपयोगी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से प्रस्ताव पर विचार कर अहमदगढ़ में आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। अब प्रस्ताव पर संबंधित अधिकारियों की ओर से होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img