Sunday, October 11, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ नेताजी मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर गरीब बच्चों को...

आजमगढ़ नेताजी मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर गरीब बच्चों को मिली साइकिलों की सौगात.

जनसागर टुडे 

27.साईकिल इस लिए बाटा गया कि 2027मे बनेगा सपा की सरकार…. डॉ अमीत सिंह

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आजमगढ़ में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 को नेहरू हॉल, आजमगढ़ में किया गया। इस दौरान नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष, सामाजिक न्याय और गरीबों एवं वंचितों के हितों के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।

कार्यक्रम के बैनर के अनुसार, समाजसेवी डॉ. अमित सिंह के सौजन्य से गरीब बच्चियों को 27 साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता नजर आया। साइकिल वितरण के माध्यम से बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सहयोग की भावना को सामने रखा गया इस मौके पर सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव नफीस अहमद हवलदार यादव डॉक्टर संग्राम यादव हरिप्रसाद दुबे पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेतागढ़ कार्यकर्ता उपस्थित रहे संचालन अजीत राव समाजवादी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय सचिव ने किया

 

 

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img