Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedप्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के विवाह का साक्षी बना डिबाई,

प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के विवाह का साक्षी बना डिबाई,

प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के विवाह का साक्षी बना डिबाई,

नगर में धूमधाम के साथ निकली प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों की बारात

भाजपा नेत्री खुशबू सिंह ने किया प्रभु श्री राम बारात का शुभारंभ

डिबाई। श्रीराम लीला महो त्सव 2026 के उपलक्ष्य में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दिव्य लीलाओं का मंचन श्रीराम लीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कुछ लीलाएं नगर में शोभायात्रा के रूप में प्रदर्शित की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को प्रभु श्रीराम, भ्राता भरत, लक्ष्मण तथा अनुज शत्रुघ्न के शुभ विवाह की लीला के आयोजन स्वरूप चारों भाइयों की दिव्य एवं भव्य बारात का डिबाई में भ्रमण कराया गया। जिसका शुभारम्भ विधानसभा डिबाई की जनप्रिय भाजपा नेत्री खुशबू सिंह द्वारा फीता काट कर तथा प्रभु श्रीराम एवं शेष सभी भाइयों की आरती के साथ किया गया। ज्ञात हो कि 6 अक्तूबर से डिबाई के श्रीरामलीला मैदान में लगातार प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन जारी है। जिसमें शुक्रवार की देर रात्रि को जहां एक ओर जनकपुरी में राजा जनक द्वारा आयोजित किए गए माता जानकी के स्वयंबर में प्रभु श्रीराम द्वारा भगवान माहादेव के धनुष के भंजन करके माता जानकी को वरण करने की लीला का मंचन किया गया तो वहीं शनिवार को नगर के मंडी गेट से आरम्भ की गई भगवान श्रीराम चन्द्र जी की बारात को शोभायात्रा के रूप में महादेव चौराहा, पैंठ चौराहा, होलीगेट, बड़ा बाजार, घंटाघर छोटा बाजार, मौहल्ला चौक दुर्गा प्रसाद से होते हुए समूचे नगर में भ्रमण कराया गया। जिसमें दर्जनों देवी देवताओं के स्वरूप झाकियों के अलावा दूर दराज से आए चट्टा मंडल के कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा और आभा से समूचे नगर को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर के मुख्य बाजारों को प्रतिष्ठित व्यापारियों से सजाया गया तो वहीं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कायम ग़ाज़ी ने नगर के आजाद पार्क पर लड्डू वितरण कर बारात का स्वागत किया। तो वहीं नगर के प्रमुख समाजसेवी अनिल गोस्वामी उर्फ बिट्टू जोगी द्वारा नगर के महादेव चौराहे स्थित कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स पर फूल मालाओं और जलपान से प्रभु श्रीराम बारात का भव्य स्वागत किया। धनुषयज्ञ लीला के मंचन के दौरान भाजपा नेत्री खुशबू सिंह ने भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों की आरती करके उनसे आशीवाद प्राप्त किया । जहां मंच संचालन बतौर उद्घोषक महेश गुप्ता, समीर गौतम तथा दीपक गुप्ता चटपटी ने किया। लीला में पहुंची खुशबू सिंह का स्वागत श्रीराम लीला महोत्सव के आयोजक मंडल ने पटके पहना कर किया जिनमें महामंत्री कमल वर्मा, विनय शर्मा, मयूर वार्ष्णेय, विनीत वार्ष्णेय के अलावा कोषाध्यक्ष आदर्श शर्मा उर्फ पोपी पंडित, पंकज ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं शनिवार को श्रीराम बारात का शुभारंभ भी खुशबू सिंह तथा उनके विशेष सहयोगी गोविंद सिंह तथा उनकी टीम के द्वारा किया गया। जहां पर श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा बंटी सर्राफ, नील कमल वर्मा, कुमुद किशोर भारतीय, ज्ञान प्रकाश बजाज, राधेश्याम गुप्ता चटपटी, भू प्रकाश बजाज, पत्रकार पंकज पालीवाल, एड0 नीलेश पालीवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img