Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआंधी में उड़कर आई लोहे की टीन से सब्जी विक्रेता की मौत,...

आंधी में उड़कर आई लोहे की टीन से सब्जी विक्रेता की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

आंधी में उड़कर आई लोहे की टीन से सब्जी विक्रेता की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

नायब तहसीलदार ने घर पहुंचकर जताया दुख, शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का दिया आश्वासन

जे.पी. गौतम

रामघाट (बुलंदशहर)। थाना रामघाट क्षेत्र के जरगवां स्थित फौजी चौराहे पर शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेच रहे 25 वर्षीय युवक की आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के दौरान लोहे की टीन गिरने से मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, रामघाट निवासी कंचन पुत्र सीताराम केवट शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे फौजी चौराहे पर सब्जी बेच रहा था। इसी दौरान तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। आंधी में एक मकान की लोहे की टीन उड़कर कंचन के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर रामघाट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर डिबाई के नायब तहसीलदार सत्येंद्र पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

कंचन अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। उसकी दो वर्षीय बेटी वर्षा और डेढ़ वर्षीय बेटा जीतू अब पिता के साये से वंचित हो गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img