खोड़ा। खोड़ा नगरपालिका चेयरमैन मोहिनी शर्मा ने परिवार सहित भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित गणपति की प्रतिमा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक परिवार के सदस्यों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की।
विसर्जन से पूर्व भगवान गणेश की विधिवत पूजा एवं आरती की गई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते विसर्जन स्थल तक पहुंचे। पूरी यात्रा के दौरान माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
विसर्जन कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के पुत्र अमन शर्मा के साथ विशाल शर्मा, सोनू शर्मा, पवन शर्मा, अमित, हिमांशु और काका सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं निक्की शर्मा, नेहा शर्मा और निधि शर्मा सहित परिवार की महिलाओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया।
श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विसर्जन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। विधि-विधान और भावपूर्ण माहौल के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर श्रद्धालुओं ने बप्पा को विदाई दी।






