*नगर गुलावठी में श्री गणेश शोभायात्रा व महोत्सव का आयोजन*

जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
भगवान श्री गणेश के परम आशीर्वाद से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश सेवा समिति गुलावठी के तत्वाधान में दसवां भव्य गणेश महोत्सव 13 सितंबर 2026 से 14 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
13 सितंबर 2026 सांय 6:00 बजे से श्री गणेश जी शोभा यात्रा —बाई जी बाला मंदिर से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, बिजली घर ,सैदपुर रोड ,होते हुए पावन स्थल —श्री प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर गुलावठी पर संपन्न होगी।
14 सितंबर 2026 दिन सोमवार को भव्य श्री गणेश महोत्सव सांय 6:30 बजे से प्रभु इच्छा तक पावन स्थल: प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर गुलावठी में आयोजित होगा।
श्री गणेश महोत्सव में भजन गायक–कीर्ति कौशिक (शिकारपुर) व पुलकित रसिक ( दिल्ली) के भजनों द्वारा श्री गणेश जी का गुणगान किया जाएगा।
विशेष आकर्षण श्री गणेश जी का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, भव्य दरबार, फूलों की वर्षा, भंडारा प्रसादी रहेगा।
श्री गणेश जी शोभायात्रा व महोत्सव का आयोजन श्री गणेश सेवा समिति गुलावठी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में आप सभी नगर व क्षेत्रवासी सपरिवार व ईष्ट मित्रों सहित उपस्थित होकर श्री गणेश जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।
गणपति बप्पा मोरया!!






