Saturday, September 12, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedगैंगस्टर एक्ट में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश भंवरपुर छेत्र मे...

गैंगस्टर एक्ट में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश भंवरपुर छेत्र मे हुआ गिरफ्तार

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ तरवां / सूरज सिंह – तरवां पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 25-25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र के झरिहंगपुर निवासी सुमित यादव (23) और मन्नीपुर निवासी प्रदुम्मन यादव (26) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जामवन्त यादव उर्फ जमुना गैंग के सदस्य बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस गैंग का आपराधिक नेटवर्क आजमगढ़ के साथ वाराणसी और भदोही तक फैला हुआ है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी थाना मिर्जामुराद, वाराणसी में दर्ज मुकदमे में वांछित थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने छह सितंबर 2026 को दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को थानाध्यक्ष तरवां राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान तरवां-मेहनाजपुर सीमा पर पुलिया के पास ग्राम नूरपुर/भंवरपुर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल 2025 को थाना मिर्जामुराद में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान जामवन्त यादव उर्फ जमुना, सुमित यादव और प्रदुम्मन यादव के नाम प्रकाश में आए थे। इसके बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई और विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। गैंग के प्रमुख सदस्य जामवन्त यादव उर्फ जमुना के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, अवैध असलहा और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, हीरालाल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। जामवन्त और हीरालाल को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक गैंग के कुल चार अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img