Friday, September 11, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedबिना परमिट जामुन का पेड़ काटकर ले जा रहे दो लोगों के...

बिना परमिट जामुन का पेड़ काटकर ले जा रहे दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

बिना परमिट जामुन का पेड़ काटकर ले जा रहे दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

डीके निगम संवाददाता 
बुलंदशहर/नरसेना/ थाना नरसेना पुलिस ने बिना अनुमति जामुन का पेड़ काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 11 सितंबर की सुबह करीब 8:15 बजे सूचना मिली कि गांव दौलतपुर में कुछ लोग प्रतिबंधित तरीके से पेड़ काट रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गांव दौलतपुर के पास एक महिंद्रा ट्रैक्टर खड़ा मिला। ट्रॉली में जामुन की लकड़ी भरी हुई थी।
पुलिस ने मौके से कैलाश जाटव पुत्र नामालूम और समीर पुत्र सकील, निवासी गांव दौलतपुर, थाना नरसेना, को पकड़ लिया। पूछताछ में पेड़ काटने के संबंध में कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा करीब दो मीटर जामुन के पेड़ को काटकर लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की कार्यवाही से वन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।इस संबंध में थाना प्रभारी नितिन जावला से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया है कि क्षेत्र में गैर कानूनी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल लकड़ी से संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों के खिलाफ जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img