Thursday, September 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप, कई शिकायतों के बाद भी...

सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ निस्तारण

जनसागर टुडे 

रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, जर्जर मकान में रहने वाला परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित

मेहनाजपुर /आजमगढ़। – आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के कुरेहरा तेज सिंह गांव के ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार लालगंज को प्रार्थना पत्र देकर गांव के सार्वजनिक रास्ते से कथित अतिक्रमण हटाकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार गांव के उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर तक जाने वाला सार्वजनिक रास्ता कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवरुद्ध कर दिया गया है। आरोप है कि राजेश सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय रामबरन सिंह ,विजय प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय राम करन सिंह  द्वारा रास्ते की भूमि पर पक्का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा रास्ते पर मिट्टी डालने तथा खेत की ओर जाने वाले मार्ग को भी कथित रूप से बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में लगातार परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर इसके पहले भी कई बार तहसील परिसर और थाना परिसर में अधिकारियों से शिकायत कर गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक मामले का स्थायी निस्तारण नहीं हो सका। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस रहने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों के मुताबिक रास्ता बाधित होने का असर एक परिवार पर विशेष रूप से पड़ा है। बताया गया कि रास्ते की समस्या के चलते परिवार का मकान भी जर्जर हालत में पहुंच गया है। परिवार के सामने अब हर दिन सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। परिवार के लोगों का कहना है कि जर्जर मकान में रहते हुए उन्हें प्रतिदिन यह डर सताता है कि आज वे और उनका परिवार सुरक्षित रह पाएगा या नहीं। किसी आपात स्थिति में रास्ता बाधित होने के कारण बाहर निकलना भी मुश्किल हो सकता है।
ग्रामीणों ने तहसीलदार से मामले की स्थलीय जांच एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर पैमाइश कराकर सार्वजनिक रास्ते की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने और रास्ते को पूर्ववत खुलवाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर आवेदक के साथ कई ग्रामीणों ने भी हस्ताक्षर कर कार्रवाई की मांग का समर्थन किया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कराई जाए, ताकि सार्वजनिक रास्ते से आवागमन बहाल होने के साथ जर्जर मकान में रह रहे परिवार की सुरक्षा को लेकर बनी चिंता का भी समाधान हो सके| इस मौके पर ग्रामीणों मे पंकज सिंह
बृजेश पांडेय,अथर्व पांडेय,राजेश सिंह उर्फ मंगल,बृजेश सिंह,मनीष सिंह, त्रिभुवनसिंह,शिव शंकर रावत,कमरुदिन अंसारी,जय सिंह,सत्यम सिंह,जगई राम,मालिक राम,विजय मौर्य,पदुम नाथ पांडेय,अनिरुद्ध पांडेय,मुन्ना मौर्य, गौतम सिंह,दिनेश सिंहसहित कई ग्रामीण मौजूद रहे |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img