Thursday, September 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedएसएसपी ने जनपद में चलाई तबादला एक्सप्रेस: राहुल कुमार को आहार थाने...

एसएसपी ने जनपद में चलाई तबादला एक्सप्रेस: राहुल कुमार को आहार थाने की मिली कमान

  1. एसएसपी ने जनपद में चलाई तबादला एक्सप्रेस: राहुल कुमार को आहार थाने की मिली कमान

डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को जिले में तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस लाइन में तैनात राहुल कुमार को थाना आहार का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
थाना आहार की कमान संभालने से पहले राहुल कुमार का बुलंदशहर कोतवाली देहात में पुलिसकर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
राहुल कुमार के सामने आहार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की चुनौती रहेगी। वही बताया गया है कि राहुल कुमार का जनपद के आहार थाने का पहला चार्ज है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img