जनसागर टुडे
20 दिनों तक चलेगा अभियान, वड़नगर से वाराणसी तक गूंजेगा सेवा और जनसंपर्क का संदेश।
आजमगढ़ / अजय सिंह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य बाइक यात्रा निकाली जाएगी।
आजमगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष निखिल राय और लालगंज जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने यात्रा की जानकारी दी।
प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू होने वाली यह बाइक यात्रा करीब 20 दिनों तक चलेगी। यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वड़नगर, गुजरात से उनकी कर्मभूमि वाराणसी और फिर वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जाएगी।
अभियान को सफल बनाने के लिए 10 टोलियां गठित की गई हैं, जिसमें प्रत्येक टोली में करीब 25 बाइक सवार कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा युवा मोर्चा के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए प्रमुख कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।
पदाधिकारियों ने Gen Z युवा पीढ़ी के साथ आम जनता से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।
प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू प्रताप राजभर, क्षेत्रीय मंत्री चंद्रपाल सिंह, महामंत्री गौतम राय, अंकुर राय, पवन सिंह मुन्ना, आशुतोष राय, पंकज, सौरभ चौहान, दिव्यांश राय, अंकित यादव, शिवम मिश्रा, अतुल यादव, मनीष गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, सौरभ राय, बलवंत चौहान, रिशु मिश्रा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।






