जनसागर टुडे
आजमगढ़ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 5 सितंबर 2026 को आजमगढ़ के संक्षिप्त दौरे पर आएंगे। प्राप्त प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री गोरखपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए आजमगढ़ पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे ग्राम जिबली, थाना बरदह स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3:45 से 4:00 बजे तक भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर पहुंचकर उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4:10 बजे जिबली स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखे जाने की संभावना है।
D






