Tuesday, September 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedकूबा पी जी कॉलेज, दरियापुर नेवादा, में विभिन्न विषयों की डीआरसी (DRC)...

कूबा पी जी कॉलेज, दरियापुर नेवादा, में विभिन्न विषयों की डीआरसी (DRC) सफलतापूर्वक संपन्न

जनसागर टुडे 

मेहनाजपुर सिधौना आजमगढ़ – कूबा पीजी कॉलेज, दरियापुर नेवादा आजमगढ़ में दिनांक 31 अगस्त 2026 को विभिन्न विषयों में विभागीय अनुसंधान समिति (DRC) का आयोजन अत्यंत गरिमामय माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित डीआरसी में हिंदी एवं मनोविज्ञान विषय के बाह्य परीक्षक के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ के पूर्व कुलपति प्रो अशोक सिंह तथा एसोसिएट प्रो जगदीश सिंह दीक्षित ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए शोधार्थियों के शोध कार्यों का मूल्यांकन किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अभिमन्यु यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान शिक्षा एवं शोध की गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ सुरेंद्र पांडे, डॉ. पंकज पांडे एवं डॉ. कुमकुम सिंह की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने और व्यवस्था को सफल बनाने में डॉ. राणा प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. रितेश वर्मा, डॉ. राजन पांडे तथा डॉ. कमिंदर सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। डीआरसी के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार एवं शोधार्थियों ने सभी नवागत अतिथियों तथा परीक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img