जनसागर टुडे
आजमगढ़ पवई – आजमगढ़ जनपद के थाना पवई क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले से संबंधित किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना पवई क्षेत्र की एक किशोरी दिनांक 09 अप्रैल 2026 को घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर दिनांक 13 अप्रैल 2026 को थाना पवई में मु0अ0सं0 88/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना एवं किशोरी की तलाश के क्रम में पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में दिनांक 01 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक लालबहादुर बिन्द मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने मामले में वांछित अभियुक्त राजमणि शर्मा (24 वर्ष), निवासी जनपद सुल्तानपुर, को अतरौलिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 137(2), 87 एवं 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है!!






