Tuesday, September 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे कुलपति डॉक्टर संजीव कुमार का समाजवादी छात्र...

आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे कुलपति डॉक्टर संजीव कुमार का समाजवादी छात्र सभा ने किया विरोध

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ – आजमगढ़ जनपद में हरिऔध कला केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव कुमार के मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने को लेकर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल के बाहर नारेबाजी के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, हरिऔध कला केंद्र में RSS की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव कुमार को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। कुलपति के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी मिलने पर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता भी हरिऔध कला केंद्र पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर कुलपति के शामिल होने का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विश्वविद्यालय के कुलपति को किसी राजनीतिक या वैचारिक संगठन के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने से बचना चाहिए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने छात्रसभा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल से दूर रखने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी और गहमागहमी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाते हुए कई छात्रसभा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें कोतवाली पहुंचाया। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में हरिऔध कला केंद्र में RSS का कार्यक्रम जारी रहा। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। विरोध प्रदर्शन और हिरासत की कार्रवाई को लेकर काफी देर तक मौके पर गहमागहमी बनी रही!!

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img