जनसागर टुडे
आजमगढ़ – आजमगढ़ शहर में सड़कों पर लटके सूखे पेड़ और भारी डालियां अब जनमानस के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) आजमगढ़ को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नगर अध्यक्ष ने अपने पत्र में अवगत कराया है कि शहर के कई स्थानों पर सूखे पेड़ खड़े हैं और कई हरे पेड़ों की भारी डालियां सड़क पर लटकी हुई हैं। आंधी और बारिश के मौसम में ये पेड़ जनमानस की सुरक्षा के लिए हितकारी नहीं हैं। आगे उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली के बगल में एक पेड़ की सूखी डाली गिरने से कुछ गाड़ियों को नुकसान हुआ था। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा शहर में खड़े सूखे पेड़ों को गिराने का कार्य आज तक नहीं किया गया।






