Friday, August 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार पर बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे प्रतिभा

सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार पर बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे प्रतिभा

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / अजय सिंह – आजमगढ़ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जाफरपुर में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक में जनपद के सभी विकास खंडों से आए विज्ञान व गणित के अध्यापकों और एआरपी ने हिस्सा लिया | कार्यशाला के दौरान डायट प्रवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने पीपीटी के माध्यम से मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रोजेक्ट निर्माण की बारीकियों और छात्र-छात्राओं की टीम गठित करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। वहीं, एसआरजी डॉ. जयशंकर सिंह एवं राम बदन यादव ने एनसीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रक्रिया स्पष्ट की और 31 अगस्त 2026 तक अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ रखा गया है। विद्यार्थी निम्नलिखित 5 उपविषयों पर अपने शोध प्रोजेक्ट तैयार कर सकते हैं।जिसमें अपशिष्ट प्रबंधन में कचरा निस्तारण और रीसायकल के आधुनिक उपाय। ऊर्जा संवर्धन में ऊर्जा की बचत और अक्षय ऊर्जा के स्रोत। जल संरक्षण एवं प्रबंधन में वर्षा जल संचयन और जल का पुनर्चक्रण। खाद्य, कृषि एवं स्वास्थ्य जैविक खेती, बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा और भारतीय ज्ञान प्रणाली में सतत विकास में पारंपरिक भारतीय ज्ञान का वैज्ञानिक प्रयोग।प्रत्येक विद्यालय से दो-दो विद्यार्थियों की टीम बनाकर प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। चयनित प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन तीन स्तरों पर किया जाएगा। जिसमें जनपद स्तर पर अक्टूबर 2026 का चतुर्थ सप्ताह, राज्य स्तर पर नवंबर 2026 और राष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर 2026 को होना है। डायट प्रशासन ने सभी विद्यालयों को समय रहते पंजीकरण कराने और बाल वैज्ञानिकों का सही मार्गदर्शन करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img