Friday, August 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedशिव_प्रकाश_सरोज ने संभाला लालगंज तहसीलदार का कार्यभार

शिव_प्रकाश_सरोज ने संभाला लालगंज तहसीलदार का कार्यभार

जनसागर टुडे 

लालगंज आजमगढ़ – जनपद मुख्यालय से स्थानांतरित होकर आए शिव प्रकाश सरोज ने लालगंज तहसील के तहसीलदार का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व लालगंज तहसीलदार उमेश कुमार सिंह का स्थानांतरण निजामाबाद तहसील के लिए किया गया है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद एक भेंट में तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा। भूमि संबंधी विवादों का विधि-सम्मत एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराया जाएगा। शासन की योजनाओं का लाभ निष्पक्ष भाव से आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके नियमानुसार निराकरण का प्रयास किया जाएगा। आजमगढ़ जनपद में पूर्व में सेवा देने के अनुभव के बारे में उन्होंने बताया कि वह श्रम विभाग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस कारण उन्हें जनपद में कार्य करने का पूर्व अनुभव है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img