Thursday, August 27, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedएनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक से दी क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ...

एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक से दी क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ जंग की प्रेरणा

एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक से दी क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ जंग की प्रेरणा

जनसागर टुडे गगन बंसल
जहांगीराबाद। क्षय रोग (टीबी) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए नगर के भानु प्रताप इंटर कॉलेज में 41 बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कर्नल लवलेश पंघाल के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।
​कार्यक्रम के प्रथम बिंदु ​संदेश और अभिनय: कैडेटों ने अपने जीवंत अभिनय, संवादों और नारों के माध्यम से टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार की पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। द्वितीय बिंदु ​अंधविश्वास पर प्रहार: नाटक के जरिए समाज में टीबी से जुड़े अंधविश्वास और मरीजों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने का कड़ा संदेश दिया गया। वहीं दूसरी तरफ लेफ्टिनेंट अवजीत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षय रोग (टीबी) पूरी तरह से इलाज योग्य है और इसका नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त इलाज उपलब्ध है। सभी कैडेटों ने समाज में सही जानकारी फैलाने का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में इस पूरे जागरूकता अभियान का मुख्य नारा “टीबी को हराना है, जागरूकता फैलाना है” रहा।​इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर अजय कुमार सोम, प्रवक्ता रामचल कुशवाहा, प्रवक्ता धीर सिंह, सुभाष सागर, मित्रसैन, अजीत कुमार और खुर्शीद अहमद सहित विद्यालय के समस्त एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img