बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्थाएं
स्याना/बुलंदशहर,

मनोज सिंहल जन सागर टुडे :
बुधवार को उपजिलाधिकारी लालजी विश्वकर्मा ने गंगा किनारे स्थित सिद्ध बाबा घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण करते हुए बताया कि पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तथा नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूर्ण सजगता बरती जा रही है। बताया कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकता महसूस होने पर घाटों पर फ्लेक्सी और बैरिकेटिंग लगवाई गई हैं। सभी घाटों पर चेतावनी बोर्ड भी लगवाए गए हैं। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अगले कुछ दिनों तक गंगा किनारे स्नान करने या अनावश्यक रूप से जाने से बचने के प्रति उन्हें जागरूक किया गया है तथा प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। बताया कि लेखपाल और पुलिस को घाटों पर नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और नावों की व्यवस्था भी सतर्क रखी गई है।






