जनसागर टुडे
आजमगढ़ तरवां / सूरज सिंह – आजमगढ़ जनपद के थाना तरवां क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वादिनी द्वारा थाना तरवां पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विनय यादव पुत्र राम सेवक यादव, निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया गया। वादिनी की तहरीर के आधार पर दिनांक 24 अगस्त 2026 को थाना तरवां में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना के क्रम में थाना तरवां पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में दिनांक 25 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक कान्ता प्रसाद पाल मय हमराह पुलिस बल द्वारा आरोपी विनय यादव पुत्र राम सेवक यादव, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ को खरिहानी चौराहे से आगे आजमगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे से करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है!!






