Saturday, July 4, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRमहापौर सुनीता दयाल ने किया वार्ड-83 में मुख्य सड़क निर्माण कार्य का...

महापौर सुनीता दयाल ने किया वार्ड-83 में मुख्य सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

वार्ड-83 के सर्वांगीण विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं – कविता प्रवीण भाटी

साहिबाबाद। वार्ड-83, राजेंद्र नगर सेक्टर-3 के 10 ब्लॉक एवं 11 ब्लॉक को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, जो स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के सामने स्थित है, लंबे समय से जर्जर अवस्था में होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र की जनता की मांग एवं पार्षद कविता प्रवीण भाटी के सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज गाज़ियाबाद की महापौर ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महापौर ने बताया कि सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा तथा सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स भी बिछाई जाएंगी, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड-83 के निवासियों ने महापौर का गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, वरिष्ठ जन, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे और सभी ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
पार्षद कविता प्रवीण भाटी ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वार्ड-83 के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा क्षेत्र की प्रत्येक मूलभूत समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है तथा भविष्य में भी विकास कार्य इसी गति से जारी रहेंगे। इस अवसर पर अशोक गुप्ता आटेवाले, सुनील माहेश्वरी, जितेंद्र बालियान, जगदीश सिसौदिया, डॉ. अनिल शर्मा, प्रमोद सिंघल, संजय रावत(नामित पार्षद), ठाकुर दीपक जैन, सौरभ चौधरी, राजपाल कसाना, महाराज सिंह मावी एवं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img