जनसागर टुडे
आजमगढ़ / सूरज सिंह – पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष जिले में में निरीक्षक और उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) स्तर के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 11 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक विनय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर से प्रभारी निरीक्षक सिधारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक सिधारी से जन शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक चन्द्रदीप कुमार को थानाध्यक्ष तरवां से थानाध्यक्ष बरदह तथा उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बरदह से थानाध्यक्ष तरवां स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक विमल प्रकाश राय को प्रभारी निरीक्षक देवगांव से प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय तथा उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह को थानाध्यक्ष रानी की सराय से थानाध्यक्ष देवगांव भेजा गया है। इसी प्रकार निरीक्षक अनुराग कुमार को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज से प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज, उपनिरीक्षक जय प्रकाश को थानाध्यक्ष कप्तानगंज से थानाध्यक्ष महराजगंज, उपनिरीक्षक मनीष पाल को पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष पवई तथा निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक पवई से क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।






