एंटी करप्शन टीम ने मंडी समिति के कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा।
डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति शिकारपुर का कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा है। बृहस्पतिवार की दोपहर गांव सलेमपुर निवासी मंडी समिति के पूर्व सफाई ठेकेदार विनोद गिरी की शिकायत पर कई गाड़ियों में भरकर आई एंटी करप्शन टीम ने मंडी समिति कार्यालय के आसपास जाल बिछा दिया। निश्चित समय पर कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया गया। एंटी करप्शन टीम की पूरी कार्रवाई इतनी गोपनीय रही कि अनाज मंडी में मौजूद करीब पांच दर्जन व्यापारियों, सैकड़ों किसानों और पल्लेदारों को कानों कान भनक नहीं लगी। टीम कंप्यूटर ऑपरेटर को अपने साथ ले गई।






