Friday, June 19, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedअवैध निर्माण को ध्वस्त कर ग्राम समाज की भूमि को तहसील प्रशासन...

अवैध निर्माण को ध्वस्त कर ग्राम समाज की भूमि को तहसील प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त।

ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे मकान के अवैध निर्माण पर तहसील प्रशासन का चला चाबुक।

अवैध निर्माण को ध्वस्त कर ग्राम समाज की भूमि को तहसील प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त।

एसडीएम की कार्यवाही से अवैध कब्जा करने वालों में मची खलबली।

डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर।छतारी थाना क्षेत्र के गांव कमौना में शिकारपुर एसडीएम के निर्देश पर ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को तहसील प्रशासन ने कराया जेसीबी से ध्वस्त।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तान पुत्र रोशन सिंह ने एसडीएम से शिकायत की थी ग्राम समाज की भूमि पर गांव में नरेश अंकुश आदि लोग अवैध रूप से मकान का निर्माण कर रहे है जिस पर एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए गांव में राजस्व निरीक्षक रूप सिंह एवं लेखपाल धर्मेंद्र कुमार को मौके पर भेज कर जांच पड़ताल कराई उसके बाद राजस्व टीम द्वारा सुल्तान के मकान का छज्जा तोड़ा गया वहीं अंकुश नरेश द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर मकान का निर्माण किया जा रहा था जिसकी दीवार को जेसीबी मशीन से गिराया गया। इस संबंध में एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि शिकायतकर्ता और विपक्षी द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किया गया था जिस भूमि को गांव में राजस्व टीम एवं पुलिस बल भेजकर कब्जा मुक्त कराया गया है। वही कब्जा हटाने के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने पर उतारु हो गए। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। तहसीलदार गौरव बिश्नोई ने बताया दोनों पक्ष के लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि पुनः किसी ने कब्जा करने का प्रयास किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img