कैबिनेट मंत्री उ०प्र०भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान।

– मलका पार्क में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन, चौधरी चरण सिंह पार्क में माल्यार्पण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान सम्पन्न; प्रबुद्ध जनों से किया संवाद।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर, 17 जून 2026।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “12 वर्ष विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जनपद बुलंदशहर में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।भाजपा जिला कार्यालय पर प्रबुद्ध जनों का साथ आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नीरज चौधरी ने किया।कार्यक्रम में सांसद डॉक्टर भोला सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक गण प्रदीप चौधरी संजय शर्मा, सी पी सिंह लोधी, मीनाक्षी सिंह लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल ,नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक क्रांति प्रसाद शर्मा ,कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री भवतोष गुर्जर, की गरिमा में ही उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह पार्क, भूड़ चौराहा पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मलका पार्क (गांधी पार्क) में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन कर कुछ लाभार्थियों को चेक वितरण एवं किट वितरण की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।तत्पश्चात भाजपा जिला कार्यालय, गंगानगर में आयोजित प्रबुद्ध जन संपर्क कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया।मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और विकसित भारत-2047 का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक जनआंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की जो नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है, उसने देशवासियों के मन में विश्वास और आशा का नया संचार किया है।
“12 वर्ष विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के” अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के संकल्प में समाज की सहभागिता सुनिश्चित करना है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए जनता के बीच निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय लिखा है। केंद्र सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि जनविश्वास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक हैं। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष भवतोष गुर्जर ने बताया कार्यक्रम में शिक्षक अरविंद कुमार, डॉक्टर हरीश खुर्जा, व्यापारी जगत नारायण, रामकिशन, ज्ञानेंद्र सिंह सिरोही ,राजेश शर्मा ,सी ए दुष्यंत चौहान, एडवोकेट अजीत सक्सेना ,देश के अन्नदाता किसानों में से सुरेंद्र सिंह ,जबर सिंह, रिटायर्ड कृषि विभाग अधिकारी वीरेंद्र सिंह एडवोकेट प्रदीप क्षेत्रीय जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि अभियान संयोजक दीपक दूल्हेरा नीरज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भवतोष गुर्जर मलखान सिंह ,हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, रीता लोधी दिवाकर सिंह ,सुरेंद्र सिंह, जिला मंत्री गौरव मित्तल, पुष्कर सिंह ,दिव्यांश त्यागी, ऋषभ पंडित, मोहित मावी, कुमारी संतोष राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






